बरेली, अप्रैल 21 -- बंदरों के हमले में छत से गिरे मेडिकल स्टोर संचालक की मौत बरेली, मुख्य संवाददाता। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की आशुतोष सिटी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक उपेंद्र वीर सिंह की बंदरों के हमले से बचते समय छत से गिरने के बाद उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके भाई योगेंद्र सिंह ने बताया कि उपेंद्र वीर सिंह नवाबगंज क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाते थे। 18 अप्रैल को बंदर छत पर हंगामा कर रहे थे। वह बंदरों को भगाने गए तो हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह उनकी हालत बिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.