संभल, जुलाई 25 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भमरौआ में शनिवार सुबह बंदरों के आतंक ने एक और जान ले ली। छत पर पानी का जग लेने गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में महिला छत से नीचे खाली पड़े प्लॉट में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। गांव भमरौआ निवासी 70 वर्षीय रुक्मिणी पत्नी स्वर्गीय फतेह शनिवार सुबह करीब सात बजे घर की छत पर पानी का जग लेने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों से बचने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे गिर गईं। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि महिला के गिरने के बाद भी ब...