संभल, जून 11 -- असमोली थाना क्षेत्र में बंदरों के आतंक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटी के घर मेहमान बनकर आई 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गुरुवार शाम मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छत पर मौजूद महिला पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह घबराकर मुंह के बल गिर पड़ीं। जब तक परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चन्दौसी के बड़ा गांव निवासी देववती (72) पत्नी ओमप्रकाश दो दिन पहले अपनी बेटी नेमवती के घर गांव हीरापुर आई थीं। गुरुवार शाम वह घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान वहां बंदरों का एक झुंड पहुंच गया, परिजनों के मुताबिक बंदरों के हमलावर व्यवहार से घबराकर देववती छत पर मुंह के बल गिर गईं। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आईं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खो...