उरई, जून 26 -- कदौरा। नगर क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर में शुक्रवार सुबह एक घर की छत पर सो रही 24 वर्षीय विवाहिता पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों को अचानक अपने सामने देख महिला इस कदर खौफजदा हो गई कि हड़बड़ाहट में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से सीधे नीचे जा गिरी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी 25 वर्षीय मानसी पत्नी दीपू कुरारा जिला हमीरपुर में अपने फूफा के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात होने के कारण वह अपने मायके पाली न जाकर कदौरा के आंबेडकर नगर निवासी अपने फूफा रामसेवक के घर रुक गई। भीषण गर्मी के चलते परिवार के सभी लोग रात में छत पर सोए हुए थ...