हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम दनियापुर विक्कू में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण शाहाबाद तहसील मुख्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी को एक प्रार्थना पत्र सौपा। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आए दिन बंदरों के झुंड घरों की छतों पर हमला बोल देते हैं। फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। लोगों को घायल भी कर देते हैं। इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। गांव के ही निवासी अतुल गुप्ता ने बताया कि बंदरों के हमले से वनवारी, राजेश और छोटे लाल घायल हो चुके हैं। कई बार बंदर घरों में घुसकर सामान भी तहस-नहस कर देते हैं। महिलाएं और बच्चे तो बंदरों के डर से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.