बदायूं, मई 21 -- बदायूं। छत पर चढ़े बुजुर्ग को बंदरों ने धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे सीसी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना का स्थान मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव का है। यहां के रहने वाले 65 वर्षीय कल्लू पुत्र लाल सहाय अपने घर की छत पर चढ़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों ने उन्हें घेर लिया और धक्का दे दिया। धक्का लगने से कल्लू संतुलन खो बैठे और नीचे गली में बनी सीसी रोड पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां ...