बंदरों के धक्के से छत से गिरा बुजुर्ग, मौत
बदायूं, मई 22 -- छत पर चढ़े बुजुर्ग को बंदरों ने धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे सीसी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस्लामनगर थानाक्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव के रहने वाले 65 वर्षीय कल्लू बुधवार शाम छत पर चढ़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों ने उन्हें घेर लिया और धक्का दे दिया। धक्का लगने से कल्लू संतुलन खो बैठे और नीचे गली में बनी सीसी रोड पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- बंदरों के धक्के से छत से गिरा बुजुर्ग, मौत परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर तक उनका इलाज चला, लेकिन हालत बिगड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.