उन्नाव, फरवरी 21 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के आर्यनगर मोहल्ले में बंदरों का आतंक है। शनिवार को छत पर उत्पात मचा रहे बंदरों को डंडे से भगाना 13 वर्षीय सुशांत के लिए भारी पड़ गया। बंदरों के झुंड ने उसे दौड़ा लिया और जान बचाने के प्रयास में भागते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह छत से नीचे जा गिरा। सुशांत पुत्र मिश्री लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मोहल्ले में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.