देवरिया, मई 1 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क पर उछल कूद मचा रहे बंदरों के झुंड से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में एक छोटे बंदर की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जबकि मृत बंदर को घेर कर झुंड काफी देर तक सड़क पर खड़ा रहा।गुरुवार की सुबह काले बंदरों का एक झुंड देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना बड़ी बाजार मोड के सामने उत्पात मचा रहा था। इसी दौरान देवरिया शहर निवासी अमन 22 वर्ष पुत्र रामसनेही और ज्योति 22 वर्ष पुत्री दिनेश बाइक से पथरदेवा की ओर जा रहे थे। बंदरों के झुंड को देखकर बाइक सवार किनारे से निकलना चाहा, लेकिन झुंड के दो-तीन बंदर बाइक से टकरा गए। बंदरों के टकराने से बाइक सवार युवक और युवती भी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल ह...