बंदरों के झुंड ने वृद्धा को काटा, 10 टांके लगे
उन्नाव, मई 2 -- पुरवा। संवाददाता थानाक्षेत्र के जगेथा गांव में शनिवार दोपहर घर के बाहर बरामदे में बैठी एक वृद्धा पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उनके पैर में काट लिया। गहरे घाव में 10 टांके लगे हैं।गांव निवासी 70 वर्षीय रामरती अपने घर के बाहर बरामदे में बैठी थीं। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड वहां आ पहुंचा और अचानक उन पर हमला कर दिया। वृद्धा कुछ समझ पातीं उससे पहले ही बंदरों ने उनके दाहिने पैर पर काट लिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और डंडों की मदद से किसी तरह बंदरों को वहां से भगाया। यह भी पढ़ें- कटरा बाजार में बंदरों का आतंक, महिला को किया घायल लेकिन तब तक रामरती गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। परिजनों ने तुरंत घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सक डॉ. तपन गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.