बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के गांव नरसेना में एक आम के बाग में बंदरों के झुंड ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को दबोच लिया। बंदरों ने एक-एक करके मोर के सभी पंख नोच दिए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण वहां दौड़ पड़े और किसी तरह बंदरों को भगाकर मोर को बचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बंदर परेशान कर रहे हैं और लोगों के साथ-साथ अब वन्य जीवो पर भी हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों से बंदरों के छुटकारे की मांग की है। नरसेना गांव निवासी मुकेश गुप्ता के आम के बाग में बंदरों ने मोर को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसी दौरान बाग स्वामी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने साहस दिखाते हुए मोर को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल मोर को तुरंत एक निजी चिकित्सक के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.