मेरठ, मार्च 9 -- सरधना में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर पांडुशिला रोड बस्ती में छत पर गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचकर भागी महिला सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना को लेकर लोगों में दहशत है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। सोमवार को पाण्डुशिला रोड निवासी लीला देवी पत्नी अशोक कुमार घर की छत पर कपड़े उतारने गई थी। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए दौड़ पड़ी। इसी दौरान वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और बंदरों को भगाया। इसके बाद घायल का चिकित्सक के उपचार कराया। लोगों ने नगर पालिका से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.