रामपुर, फरवरी 12 -- रामपुर। बुधवार को मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी नूर बी अपने बेटे शमी के साथ छत पर बैठी थीं। अचानक से बंदरों का झुंड छत पर आ गया। मां-बेटे ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान बंदरों के घुड़की देने पर नूर बी घबराकर भागने लगी और छत से गिर गई। मां को गिरने से बचाने के प्रयास में उनका बेटा शमी भी छत से नीचे गिर गया। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां बेटे को इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों मां बेटे को इलाज के बाद घर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.