गोंडा, अप्रैल 6 -- दिनेश पांडे / अखिलेश त्रिपाठी, (गोंडा)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के ऊंटघाट पुल के पास बंदरों का झुंड अचानक सड़क पार करने लगा, बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर लोहे की बैरिकेटिंग तोड़ती हुई सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि बस एक पेड़ से जाकर अटक गई, नहीं तो सड़क किनारे गहरी खाई में चली जाती। इस घटना में दस लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से मनकापुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बस मसकनवा से दिल्ली जा रही थी। घटना लगभग 4बजे सांय की बताई जा रही है है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। एंबुलेंस को पुलिस के लोगों ने ही सूचित कर बुलाया। बस पलटने की सूचना पर एंबुलेंस भी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.