बुलंदशहर, फरवरी 14 -- नगर में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदर लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। शनिवार को बंदरों के झुंड ने एक चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। इसमें मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के चेहरे पर कई जगह चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया है। मोहल्ला पीरखां निवासी मोहम्मद फुरकान ने बताया उसकी चार वर्षीय बेटी आलिया अपने घर के पास खेल रही थी, तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने बच्ची के चेहरे को कई जगह से नोंच लिया। घटना के बाद बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर, दिल्ली रेफर कर दिया गया। नगरवासियों ने स्थानीय प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात पाने की गुहार लगाई है। समाजसेवी रामकुमार कौशिक का कहना है कि कई बार नगरपालिका को बंदर पकड़वाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.