बंदरों के झपटने से छत से गिरी महिला, हालत गंभीर
रुद्रपुर, जून 26 -- खटीमा। बंदरों के झपटने से गोटिया निवासी 55 वर्षीय कमर जहां अपने घर की तीन मंजिला छत से नीचे गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम कमर जहां छत पर सूखे कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों का झुंड उनकी ओर झपट पड़ा। इससे वह घबरा गईं और पीछे हटते समय संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गईं। महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.