फतेहपुर, अप्रैल 22 -- फतेहपुर। खखरेरु थाना क्षेत्र के पौली गांव में बुधवार सुबह बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में छात्र छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पौली गांव निवासी 16 वर्षीय इजहरुल छत पर सो रहा था। बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि छत पर बंदरों का झुंड मौजूद है। अचानक घिर जाने से वह घबरा गया और खुद को बचाने के लिए पीछे हटने लगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ा और घर के पीछे रखे बिल्डिंग मटेरियल पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से जिला ले जा रहे थे, लेकिन खागा के पास पहुंचते ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इजहरुल की मौत की खबर मिलते ही घर में च...