बंदरों के आतंक से मकान का छज्जा गिरा, आधा दर्जन कारीगर घायल
चंदौली, मई 27 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा स्थित डॉ आंबेडकर तिराहा के समीप चाट की दुकान का छज्जा मंगलवार की देर रात बंदरों के उत्पात से गिर गया। जिससे दुकान में काम कर रहे आधा दर्जन कारीगर घायल हो गए। छज्जा गिरने से घायलों को सीएचसी सकलडीहा में भर्ती कराया गया है। वहीं बिजली का तार टूट गया और दुकान में करंट आ गया। जिससे अफरा-तफरा का माहौल हो गया। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। करंट से लोग बाल बाल बच गए। सकलडीहा कस्बा में पप्पू की चाट की दुकान है। दुकान पर मंगलवार की देर रात को छत पर बंदरों के अचानक झुंड छज्जा पर उछल कूद करने लगा। यह भी पढ़ें- बिल्सी में बंदरों ने बुजुर्ग पर किया हमला, कान काटा इसी दौरान मकान का छज्जा भर भरा कर गिर पड़ा। जिससे दुकान के अंदर काम कर रहे सत्य प्रजापति, गोपाल,भोला, रामसेतु, दीपक केसरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.