रुद्रपुर, मार्च 18 -- खटीमा। बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने बुधवार को एसडीओ वन विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि कुछ समय से खटीमा क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। लोगों का घर से निकलना, बच्चों का स्कूल जाना और किसानों का खेत पर काम करना मुश्किल हो गया है। बंदरों द्वारा किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ओम कॉलोनी में बंदर रोज लोगों को काट रहे हैं। लोगों ने एसडीओ से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान लीला देवी, सुनेना देवी, रेखा बिष्ट, चंद्रकला पोखरिया, शकुंतला देवी, मुन्नी बोरा, राजकुमार चौहान, कविता, कुसुम सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.