कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव में पिछले तीन माह से बंदरों का आतंक चरम पर है। हालात यह हैं कि ग्रामीण अपने ही घरों की छत पर जाने से डरने लगे हैं। महिलाएं कपड़े सुखाने या अन्य जरूरी काम से छत पर जाती हैं तो हाथों में डंडा लेकर और आवाज करते हुए जाना पड़ रहा है ताकि बंदर पास न आएं। ऐसे में गांव के लोग डरे सहमे हुए हैं।बंदरों के आतंक से गांव में स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अभिभावकों ने छोटे बच्चों को छत पर जाने से मना कर दिया है। बच्चों के अकेले बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है, क्योंकि बंदरों के हमले का खतरा बना रहता है। गांव में 15 से 20 बंदरों के कई झुंड अलग-अलग हिस्सों में घूमते रहते हैं, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल है। बंदर न सिर्फ लोगों को डराते हैं, बल्कि घरों की छतों पर...