गाजीपुर, फरवरी 4 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के शहीद गांव धामूपुर में अचानक छोटे बड़े सैकड़ों बंदरों के आने से गांव मे अफरा-तफरी का माहौल है। पूरा गांव बंदरों के आतंक के चलते भय और दहशत में है। गांव वालों ने किसी शरारती असामाजिक तत्वों द्वारा रात में भारी संख्या में मैजिक से बंदरों को छोड़े जाने का आरोप लगाया है। धामूपुर गांव निवासी अनिकेत चौहान ने बताया की खाने चबाने वाली फसल जैसे आलू, मटर, चना, गाजर के अलावा खेत मे, लहलहाती फसल और पशुओं के चारा तक रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। सविता शर्मा, अनिता यादव, दौलती देवी का कहना है कि बंदरों का झुंड काटने का डर दिखाकर गूंथा आटा और रोटियां तक उठा ले जा रहे हैं। गांव का मौजा नेवादासानी बंदरों के आतंक से ज्यादा परेशान है। अनिकेत चौहान, आनंद पाल, शैलेश शर्मा, रामनवल यादव, केशव यादव, शिवकुमार राजभर, वीर बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.