हरदोई, मार्च 6 -- बावन, संवाददाता। बावन में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बावन निवासी मोनीश गुरूवार की शाम छत पर बैठा था, तभी उसको बंदरो ने दौड़ा लिया। छत से गिरकर उसका पैर टूट गया। मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। बंदरों ने पिछले तीन महीनों के अंदर आधा दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों को अपना शिकार बनाकर घायल कर दिया है। ग्रामीण भी अपनी तरफ से बंदरों को भगाने की काफी कोशिश कर रहे हैं। मगर उन्हें कोई सफलता नहीं मिल रही है। ग्रामीण प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इन बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाया जाए। सुबह होते ही बंदर कस्बे में आ जाते है। बंदर घरों में रखी खाने पीने की चीजों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर देते है। साथ ही कीमती चीजों को भी बंदर घरों से उठाकर ले जाते हैं। जब ग्रामीण इनकी तरफ भागते हैं तो बंदर उन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.