बंदरों के आंतक से निजात दिलाये निगम
रिषिकेष, जून 1 -- ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। तीर्थनगरी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन उत्पाती बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। बीते एक माह से अधिक समय से उग्रसेननगर, ऋषि एवेन्यू सोसायटी समेत दूसरे इलाकों में बंदरों की आमद लगातार बढ़ने से स्थानीय लोगो में भय का माहौल है। उग्रसेन नगर वेलफेयर कल्याण समिति की ओर से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए एक शिकायती पत्र नगर निगम दिया था। स्थानीय निवासी एनके शर्मा, विक्रमजीत मनचंदा, मधु गर्ग, सीपी गुप्ता, एमएल सकलानी, वाईएस पयाल, यूएस भंडारी आदि ने भी समस्या के समाधान की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.