अलीगढ़, मार्च 6 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल ब्लॉक के ग्राम मौर में खूंखार बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदरों के हमलों से कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। इस समस्या से परेशान राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन उ.प्र. के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बीडीओ विजय कुमार तिवारी को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़ने की तत्काल कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में पदाधिकारियों ने बताया कि बंदर इतने आक्रामक हो गए हैं कि घरों में घुसकर हमला कर रहे हैं। हाल ही में मालती पत्नी पंकज शर्मा, सुनीता पुत्री जगदीश शर्मा और सत्यनारायण पुत्र सुभाष शर्मा समेत कई लोग घायल हो चुके हैं।बंदरों ने इन्हें छत से धकेल दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं। यूनियन ने मांग की है कि गांव में तुरंत पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ा जाए। यदि आगे कोई जनहानि हुई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.