फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। जिले में इन दिनों बंदरों के असामान्य व्यवहार और लगातार खांसते दिखाई देने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर बंदर सुस्त, कमजोर और बीमार नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ बंदर लगातार खांसते दिख रहे हैं, जिससे खसरा जैसी किसी बीमारी की आशंका जताई जा रही है, वहीं कुछ लोग इसे बदलते मौसम का असर मान रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा। प्रथम दृष्टया यह मौसमी संक्रमण भी हो सकता है, लेकिन अगर लक्षण बढ़ते हैं तो सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वह बंदरों के ज्यादा संपर्क में न आएं और उन्हें खाने-पीने की वस्तुएं...