फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- कायमगंज।। नगर के व्यस्त रेलवे रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित बिजली का एक जर्जर पोल बंदरों की उछल कूद मात्र से ही अचानक उखड़कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि पोल पर बंधी बंच केबल ने उसे जमीन पर पूरी तरह गिरने से थाम लिया, वरना नीचे से गुजर रहे राहगीर और सामने की इमारत इसकी चपेट में आ सकते थे। जिस समय खंभा गिरा, लाइन में बिजली की सप्लाई चालू थी। पोल को झुकता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। नागरिकों ने पावर हाउस फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जटवारा रोड स्थित ट्रांसफार्मर से शटडाउन लिया और पोल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। स्थानीय दुकानदारों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। व्यापारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.