बंदरों की उछलकूद से हुआ शार्टसर्किट लगी आग
फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर, संवाददाता उत्पाती बंदरों की उछल-कूद ने बिजली विभाग को करीब ढाई लाख रुपये का आर्थिक झटका दे दिया। शार्ट सर्किट से शांतिनगर बिजली उपकेंद्र में आग लग गई। जिससे उपकेंद्र में रखे फ्यूज बाक्स सहित अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। मौजूद कर्मचारियों और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बंदरों का उत्पात शांतिनगर उपकेंद्र के आसपास मौजूद बंदरों का एक झुंड बिजली के तारों और उपकरणों पर उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान तारों के आपस में टकराने के चलते शार्ट सर्किट हो गया। जिससे उठने वाली चिंगारी ने उपकेंद्र में रखे फ्यूज बाक्स को चपेट में ले लिया। नतीजतन उसमें लगने वाली आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले किया। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक आग बेकाबू हो गई जिस पर कर्मचारियों ने रखे सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.