बंदरों का ऐसा उत्पात, यहां 2 घंटे तक फंसी रहीं वंदे भारत सहित 5 ट्रेनें
नई दिल्ली, जून 22 -- गली-मुहल्ले में उछल कूद करते बंदरों ने कई बार आपको भी परेशान किया होगा। कभी हाथ से खाने पीने की चीजें ले कर भागना, तो कभी बेवजह रास्ता रोक कर खड़े हो जाना, इन बंदरों को खूब भाता है। लेकिन अब इन बंदरों ने जो हरकत की है, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहां केरल के कोझिकोड रेल रूट पर बंदरों ने ऐसा उत्पात मचाया कि घंटों तक ट्रेनें रोकनी पड़ गईं। हाल यह था कि वंदे भारत ट्रेन को भी 2 घंटे तक रोकना पड़ गया। घटना रविवार दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक यहां रेल की पटरियों के ऊपर से जा रहे हाई-टेंशन बिजली के तारों पर बंदरों की उछल-कूद के कारण तार अचानक टूट गया। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 5 प्रमुख ट्रेनें अपनी जगह पर ही थम गईं। यही नहीं इस रूट पर करीब दो घंटे तक रेल ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। यह भी पढ़ें- ताजमहल में बंदरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.