औरैया, जनवरी 28 -- सहायल, संवाददाता। कस्बा सहायल में इन दिनों बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। गांव में करीब 100 से 150 बंदरों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है। बंदर घरों की छतों, दरवाजों और आंगनों में रखे सामान को बिखेर रहे हैं। सूखने के लिए डाले गए कपड़े फाड़ दिए जाते हैं, अनाज और खाद्य सामग्री बर्बाद कर दी जाती है। फुलवारी और किचन गार्डन को भी नुकसान पहुंच रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में बेबी देवी, प्रियंका तिवारी, बीनू देवी परिहार, रामादेवी, मनोरमा तिवारी, दीक्षा दुबे, शिप्रा राजपूत आदि का कहना है कि बंदर कई बार घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर चुके हैं। विरोध करने पर वे हमला कर देते हैं। अब तक बंदरों के हमले में 40 से 50 लोग घायल हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.