कानपुर, मार्च 1 -- श्याम नगर के रामपुर में बंदरों का आतंक जारी है। बंदरों ने एक बार फिर उसी महिला पर हमला किया जिसे वे पहले काटकर घायल कर चुके थे। इसका इलाज भी अभी चल रहा है। इस बार महिला को गिराकर हाथ समेत अन्य जगहों पर काट लिया। जिससे वह घायल हो गईं। इलाकाई लोगों के डंडा पटकने पर बंदर भाग निकले। रामपुरम महामाया मंदिर के पास की निवासी महिला बैट्स विलियम के अनुसार रविवार दोपहर वह रामपुरम में ही रहने वाली रिश्तेदार के घर से पैदल अपने घर पर जा रही थीं। इसी दौरान आनंदी माता मन्दिर के पीछे गली में पहुंचते ही अचानक बंदरों के झुंड ने बैट्स पर हमला कर दिया। इस दौरान बंदरों ने उनके हाथ समेत अन्य जगहों पर काट लिया। बंदरों के हमला करने के दौरान उन्होंने शोर मचाया तो पास के ही रहने वाले प्रशांत, आनंद समेत कई लोगों ने डंडा लेकर बंदरों को भगाया। बैट्स...