एटा, जनवरी 10 -- कस्बा में बंदरों का आतंक चरम सीमा पर पहुंच गया है। आए दिन बंदर बच्चों, युवा, बुजुर्गों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। शनिवार को कछपुरा मोहल्ला में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची पर बंदरों ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। उसके मुंह के आगे के दांत टूट गए हैं। घटना से दहशत का माहौल है। शनिवार को मोहल्ला कछपुरा में पांच वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। जब तक परिजन शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। बंदरों को भगाया तब तक बंदरों ने बच्ची को धक्का मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। हमले में बच्ची के मुंह पर गहरी चोटें आई हैं। उसके दांत भी टूट गए हैं। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.