मुंगेर, फरवरी 15 -- तारापुर। तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। शनिवार को रणगांव निवासी राजेंद्र मोदी और उनकी पत्नी मंजुला देवी बंदरों के हमले में घायल हो गए। दोनों घर की छत पर थे, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। अनुमंडलीय अस्पताल में दोनों का इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के बढ़ते उत्पात से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक सहमे हुए हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि बच्चों द्वारा बंदरों को खिलाने और पत्थर मारने से वे आक्रामक हुए हैं। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.