फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- शमसाबाद, संवाददाता। नगर क्षेत्र और आस पास के क्षेत्रों में बंदरों ने आतंक मचाकर रख दिया है। इससे हर कोई परेशान हो रहा है। शनिवार को ही बंदरों ने अलग अलग क्षेत्रों में छह लोगों को काट लिया जिससे घायल उपचार को सीएचसी में पहुंचे। यहां पर उनके एंटी रैबीज लगाया गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए वृहद अभियान चलना चाहिए। बंदर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्वान्ह से ही बंदर की चपेट में आये लोग पहुंचने लगे थे। रोशनाबाद निवासी जाकिर का पांच वर्षीय पुत्र, साबिर की डेढ़ साल की पुत्री अलसिया, किसरौली के जयदेव सिंह, रमापुर जसू के सौरभ, शरीफपुर छिछनी की वंशिका और अलीमा को बंदरों ने काट लिया था। इसमें कई लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। सीएचसी में इन सभी मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.