देवरिया, फरवरी 12 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। बुधवार तड़के बंदरों ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी सुभाष तिवारी पुत्र स्व. रामलखन तिवारी सुबह घर के बाहर टहलने निकले थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह काट लिया। सुभाष के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बंदरों से छुड़ाकर उन्हें इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी गांव के निवासी पीयूष पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय को गांव में किसी कार्य से जा रहे थे कि रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.