बंदरा में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- बंदरा। सिमरा भट्टा चौक पर गुरुवार को भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चीनी, प्याज, आटा, सरसों तेल, नमक, दाल सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों का विरोध किया। भाकपा माले बंदरा प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा कि महंगाई से गरीब, मजदूर और आम जनता परेशान हैं। रोजमर्रा के सामान की दर में वृद्धि से आम परिवारों के बजट पर भारी दबाव पड़ रहा है। जिला कमेटी सदस्य संजय कुमार दास, प्रखंड कमेटी सदस्य गीता देवी, शत्रुघ्न महतो, अजीत कुमार सिंह, मो. इसराईल, अनीता देवी, सुरेश भंडारी, बैद्यनाथ सिंह, विषणदेव महतो, हरिचंद्र महतो, नवीन कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ खेग्रामस ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Sonbhadra News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.