मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र की मतलुपुर पंचायत के घोसरामा निवासी रामसकल पासवान के करीब 35 वर्षीय पुत्र शशि कुमार की मंगलवार को दिल्ली में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव गांव पहुंचा। शशि के पिता ने बताया कि पुत्र दिल्ली में एक टायर फैक्ट्री में करीब 15 वर्षों से काम कर रहा था। मंगलवार को फोन पर सूचना मिली कि सीढ़ी चढ़ने के दौरान पुत्र गिर गया, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्होंने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। बताया कि कंपनी के मालिक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। शशि को एक 12 वर्ष का पुत्र एवं दो पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.