मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के बैंगरा निवासी व भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार का शनिवार को निधन हो गया। उनका पटना में इलाज चल रहा था। संजीव कुमार बेतिया में एक दवा कंपनी में कार्यरत था। पिछले सप्ताह वह गंभीर रूप से बीमार हो गया था। डॉक्टरों ने बेतिया से पटना रेफर कर दिया था। निधन पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, पंकज सिंह, बैद्यनाथ पाठक, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जयप्रकाश राय, श्यामकिशोर, अविनाश सिंह, कुंदन कुमार, विमल किशोर त्रिवेदी ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.