मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- बंदरा, एक संवाददाता। सखौरा में रविवार को खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष संजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक हुई। इसमें आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से फसलों की क्षति पर चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर खेती की थी। बेमौसम बारिश ने सब कुछ खत्म कर दिया। लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा आम और लीची के मंजर को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने कहा कि मुआवजा को लेकर सांसद, विधायक, एमएलसी समेत डीएम और डीएओ को आवेदन दिया जाएगा। किसानों का आरोप है कि अब तक कोई भी पदाधिकारी या कर्मी क्षति का आकलन करने नहीं पहुंचे हैं। बैठक में किसान रामललित द्विवेदी, लालनारायण ठाकुर, संजय ठाकुर, श्याम मिश्र, प्रफुल्ल यादव, रामललित राय, गुलाब राय, गुड्डू कुमार, गोपाल द्विवेदी, जितेंद्र ठाकुर, बेचन साह, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.