बंदरा : पांच दिन से किशोर लापता
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- बंदरा। पीयर थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी मंजीत गोस्वामी का 17 वर्षीय पुत्र रॉकी गोस्वामी पांच दिन से लापता है। वह घर से पिलखी के लिए निकला था। किसी अनहोनी को लेकर परिजनों ने पीयर थाना में आवेदन दिया है। मंजीत गोस्वामी ने बताया कि पुत्र साइकिल से पिलखी स्थित दुकान पर गया था। वहां एक घंटा रुकने के बाद घर के लिए चला, मगर वह घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन अता-पता नहीं चल सका। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि किशोर का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.