मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र की तेपरी पंचायत के वार्ड छह में शुक्रवार को बारिश के दौरान जोरदार आवाज के साथ ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे पेड़ में आग लग गई। बिजली गिरने के बाद आसपास के लोग सहम गए। गनीमत रही कि उस दौरान पेड़ के पास कोई नहीं था। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद आग बुझ गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, तेपरी निवासी किसान मनीष ठाकुर और हत्था निवासी किसान अजय राय ने बताया कि गेहूं, मक्के, आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.