मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें पेंशन, आधार, नल-जल योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल आठ आवेदन पड़े। बिंदु देवी ने कहा कि पेंशन नहीं मिल रही है। इसपर बीडीओ ने संबंधित कर्मी को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कैयूम एवं सिलवा देवी ने आधार से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। धीरज मिश्रा द्वारा नल-जल योजना अंतर्गत अनुरक्षक के मानदेय भुगतान से संबंधित समस्या उठाई, जिस पर संबंधित पंचायत सचिव को एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विष्णु भारती द्वारा नल-जल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की गई। सुनैना देवी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पेंशन तथा नारायण सहनी द्वारा पेंशन बंद होने की शिकायत की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.