धनबाद, मार्च 30 -- बंदरचुआं में रविवार को दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन हुआ। मौके पर निरसा लेदाहरिया की गायिका सुप्रियता राय ने पाली कीर्तन व कुंजभंग के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। पहाड़पुर की महिला टीम ने रंग कीर्तन के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। मेघराज महतो, मोतीलाल महतो, लगेनचंद्र महतो, विनय कुमार महतो, धीरेन महतो, सुभाषचंद्र महतो, गणेशचंद्र महतो, प्रेमचांद महतो, भरत महतो और धनंजय महतो आदि मौके पर उपस्थित थे। इसके अलावा केंदुआटांड़ व रघुनाथपुर में अखंड हरिकीर्तन को लेकर श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.