कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए आईआईटी कानपुर एक्सपर्ट तैयार कर रहा है। ये एक्सपर्ट बंदरगाहों को साइबर हमलों से सुरक्षित रखेंगे। इसके लिए संस्थान के वैज्ञानिकों ने बंदरगाह में तैनात तकनीकी कर्मचारी व अधिकारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। इनके लिए आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने विशेष रूप से समुद्री साइबर सुरक्षा सिस्टम विकसित किया है। साथ ही एक विशेष कोर्स भी तैयार किया है। यह प्रशिक्षण बंदरगाहों पर कार्यरत स्टाफ को ही दिया जा रहा है। आईआईटी कानपुर के सी3आई हब और इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच समझौता हुआ है। सी3आई हब में क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को साइबर हमलों से सुरक्षित करने के लिए पिछले कई वर्षों से अनुसंधान व नवाचार चल रहा है। संस्थान के वैज्ञानिक व स्टार्टअप्स की टीम अनेक टूल, तकनीक व सिस्टम विकसित कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.