चक्रधरपुर, मई 24 -- बंदगांव। आगामी 24 मई को बंदगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बीडीओ भीषम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान "प्रोजेक्ट जागृति - बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम" के तहत संचालित किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि रक्तदान शिविर में कम से कम 30 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीडीओ ने प्रखंडवासियों से अपील की कि वे 24 मई को बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानव सेवा के इस पुनीत अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...