बंदगांव व टेबो घाटी में आंधी-बारिश से गिरे पेड़, आवागमन बाधित
चक्रधरपुर, मई 28 -- बंदगांव, संवाददाता। चक्रधरपुर-बंदगांव मार्ग स्थित एनएच-75 पर बुधवार को आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हेसाडीह के पास अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर गिरने के कारण वहां से गुजर रही एक सवारी गाड़ी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद लगभग एक घंटे तक एनएच-75 पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही बीडीओ भीषम कुमार, पंचायत समिति सदस्य तीरथ जामुदा, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी ने मचाई तबाही, दर्जनों पेड़ व बिजली के पोल गिरे, कई घरों के छप्पर भी उड़े स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा और लगातार हो रही बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.