बंदगांव में 476 ग्रामीणों का लिया गया रक्त का नमूना
चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- चक्रधरपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बंदगांव प्रखंड के लांडूपदा, हुडांगदा एवं सुबानसाइ गांव में नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लगभग 600 रक्त स्लाइड संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को प्रखंड के लांडूपदा, सुबानसाई तथा हुडांगदा गांव में अभियान के तहत 476 ग्रामीणों के रक्त का नमूना संग्रह किया गया। जबकि शेष लक्ष्य की पूर्ति हुडांगदा व सुबानसाई गांव में आगामी एक सप्ताह के अंदर रक्त संग्रह किया जाएगा। विशेष शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में फाइलेरिया संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा भविष्य में रोकथाम एवं उपचार संबंधी रणनीतियों को और अधिक प्रभावी बनाना है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मलेरिया व फाइलेरिया की रोकथाम के लिए सर्वे मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.