चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव बाजार टांड़ में झामुमो पार्टी की बैठक जिप सदस्य जसफीन हमसाय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई उपस्थित थे। बैठक में बंदगांव पंचायत के विभिन्न समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया। जिसमें सड़क, नाली, सिंचाई नाली, पेयजल, पुल पुलिया ,बिजली, जल मीनार ,आंगनबाड़ी केंद समेत विभिन्न समस्याएं को लिखित रूप से ली गई। मौके पर जिप सदस्य जसफीन हमसाय ने कहा कि क्षेत्र की समस्या का निदान के लिए विधायक सुखराम उरांव के निर्देश से यहां बैठक की गई है। सभी ग्रामीण अपने गांव घर की समस्या को यहां रखें। जिससे उनका समाधान हो सके। विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का निदान करने के उद्देश्य यहां बैठक रखी गई है। ग्रामीण अपने क्षेत्र की समस्या को रखें, जिस...