बंदगांव में वज्रपात से युवती की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना
चक्रधरपुर, जून 16 -- बंदगांव।दगांव थाना क्षेत्र के शरीदिरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी गुंडई मुंडू की 18 वर्षीय पुत्री सुरारी मुंडू के रूप में हुई है। घटना सोमवार की देर शाम की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार सुरारी मुंडू घर से बाहर खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी। वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। थाना प्रभारी मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.