चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- बंदगांव। बंदगांव में झामुमो पार्टी की बैठक विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक ने कहा कि बंदगांव प्रखंड का संपूर्ण विकास के लिए गांव-गांव की समस्या का जानना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा पंचायत स्तरीय बैठक कर गांव-गांव में पेयजल, सड़क, बिजली, पुल, पुलिया समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं को चिह्नित करने की जरूरत है। इसके लिए बंदगांव पंचायत में 4 अप्रैल को, सावनिया पंचायत में 6 अप्रैल को, मेरोमगुटु पंचायत में 7 अप्रैल को, चंपावा पंचायत में 9 अप्रैल को तथा टेबो पंचायत में 10 अप्रैल को झामुमो पार्टी की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सभी मानकी मुंडा एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में समस्या को चिह्नित करें, जिससे विकास कार्य करने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा हमारी कोशिश रही है की चक्रधरपुर विधानसभा क...