बंदगांव में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का धरना
चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- बंदगांव। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बंदगांव प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय मुख्य रूप से शामिल हुईं। धरना समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना के दौरान झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जसफीन हमसाय, झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी एवं प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम ने केंद्र सरकार से राज्यों के संवैधानिक अधिकारों और संघीय व्यवस्था में हस्तक्षेप बंद करने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.